अचानक छाए बादल, शहर में बूंदाबांदी और ओले, हवा से नुकसान

Alwar में रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान के साथ घने बादल छा गए और शाम करीब 6 बजे शहर में अंधेरा जैसा माहौल बन गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

कई इलाकों में गिरे ओले

मालाखेड़ा क्षेत्र के इंदोक और रोड़ी गांव सहित आसपास के इलाकों में ओले गिरे। ओलावृष्टि से सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

तेज हवा से पेड़ गिरा

रामगढ़ क्षेत्र के मिलकपुर गांव के पास तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ को हटाया।

गर्मी से मिली राहत

अचानक बदले मौसम और बूंदाबांदी के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। अलवर में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम या रात में बादल घिर सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button