Sonu Sood फिर बने रियल लाइफ हीरो, दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए

बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते नजर आए हैं। लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले सोनू सूद ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद का ऐलान किया है।
गुरुवार को सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जो लोग मौजूदा संकट की वजह से दुबई में फंस गए हैं और उनके पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए वह मुफ्त ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
वीडियो में उन्होंने कहा, “अगर कोई भी व्यक्ति इस समय के संकट में दुबई में फंसा हुआ है और उसके पास रहने की जगह नहीं है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको फ्री ऑफ कॉस्ट रहने की सुविधा मिले।”
सोनू सूद ने यह भी कहा कि चाहे वे भारतीय हों या किसी अन्य देश के नागरिक, अगर वे दुबई में फंसे हैं तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्ट मैसेज करके अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं, ताकि उनकी मदद की जा सके।
बता दें कि 52 वर्षीय सोनू सूद को अक्सर ‘रियल लाइफ हीरो’ कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने, खाने और रहने की व्यवस्था कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने अभिनेता Rajpal Yadav की मदद के लिए भी पहल की थी और फिल्म इंडस्ट्री से लोगों को आगे आने की अपील की थी।





