SBI PO Prelims 2026: आज होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड से लेकर ड्रेस कोड तक जानें सभी निर्देश

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा आज, 1 और 2 अगस्त को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी निर्धारित शिफ्ट के रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा चार शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, दूसरी 11:30 से 12:30 बजे, तीसरी दोपहर 2 से 3 बजे और चौथी शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ रखनी होगी। साथ ही हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की फोटोकॉपी भी रखने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच पूरी की जाएगी और परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का अलग समय निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Back to top button