छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर सौरव का सरकार पर हमला, बोले- अदालत में सूची दें

छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अदालत सरकार से रद्द की जाने वाली एफआईआर की सूची मांग चुकी है, तो सरकार इसे अदालत में पेश करने में हिचकिचाहट क्यों दिखा रही है।

सौरव दास ने कहा कि सरकार को इस मामले में देरी की रणनीति नहीं अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़ा मुद्दा उनकी एफआईआर रद्द करने का है और सरकार को इस पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने करीब 2,800 आदतन अपराधियों की पहचान की है। यदि उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है तो वह अलग मामला है। छात्रों के मामले में स्पष्ट रूप से उनकी एफआईआर रद्द करने का सवाल है।

सौरव दास ने सरकार से अदालत में सूची पेश करने और मामले में देरी खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े इस मामले में सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button