कपूर फैमिली का पुराना इतिहास: इस अभिनेता ने पर्दे पर बने थे भगवान श्रीराम

हनुमान जयंती के अवसर पर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें श्रीराम के रूप में उनकी पहली झलक को दर्शकों ने सराहा। हालांकि कपूर खानदान में वे पहले अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया हो।

करीब 93 वर्ष पहले पृथ्वीराज कपूर ने बंगाली फिल्म सीता में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन देबाकी बोस ने किया था, जबकि सीता के किरदार में दुर्गा खोटे नजर आई थीं। इस फिल्म ने उस दौर में पृथ्वीराज कपूर को व्यापक पहचान दिलाई थी।

फिल्म ‘सीता’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी दर्ज किया। साल 1934 में दूसरे वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को ऑनरेरी डिप्लोमा से सम्मानित किया गया था। यह किसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय टॉकी फिल्म बनी थी।

अब एक बार फिर कपूर खानदान की नई पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। रणबीर कपूर आगामी फिल्म ‘रामायण’ में श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी—पहला भाग इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।

फिल्म में साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button