भीमा कोरेगांव मामले में नया मोड़, एनआईए ने जमानत रद्द करने की अपील की

National Investigation Agency ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी Sudha Bharadwaj और Varavara Rao की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए मुंबई की विशेष अदालत में याचिका दायर की है।

एनआईए का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। एजेंसी के मुताबिक, सुधा भारद्वाज और वरवरा राव मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि जमानत के दौरान उन पर कुछ गतिविधियों को लेकर प्रतिबंध लगाए गए थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अदालत से दोनों की जमानत रद्द करने की अपील करते हुए कहा कि आरोपियों ने अदालत की ओर से तय शर्तों का पालन नहीं किया।

यह मामला एल्गार परिषद और कथित माओवादी संबंधों से जुड़ा है, जिसकी जांच एनआईए कर रही है। मामले में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Back to top button