Alwar में 25 केंद्रों पर NEET परीक्षा, सुरक्षा जांच के बाद ही मिला प्रवेश

Alwar में रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा सख्त सुरक्षा और नियमों के बीच आयोजित की गई। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जूतों, निजी पेन और धातु वस्तुओं के साथ प्रवेश नहीं दिया गया।

सख्त चेकिंग के बाद ही एंट्री

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

हाथों में बंधे डोरे तक उतरवाए गए
कपड़ों के मेटल बटन तक कटवाए गए
बाहर से लाया गया पेन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई

केंद्रों पर प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही एंट्री दी गई।

एंट्री टाइम और परीक्षा समय

  • प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू
  • दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री
  • परीक्षा समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
  • सेंटरों के बाहर भीड़ और जाम

अधिकांश अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, जिससे कई केंद्रों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली।
बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज और शिवाजी पार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर वाहनों की लंबी कतारों से जाम की स्थिति बन गई।

मौसम को देखते हुए विशेष तैयारी

मौसम विभाग की लू और आंधी की चेतावनी को देखते हुए सभी केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई, ताकि बिजली बाधित होने पर भी परीक्षा प्रभावित न हो।
पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई।

नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

  • जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए
  • 9,558 अभ्यर्थी पंजीकृत
  • 6 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात
  • प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Related Articles

Back to top button