पार्टनर से चाहिए प्यार और केयर: Saif Ali Khan ने रिश्तों को लेकर कही दिल की बात

लीवुड अभिनेता Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती है। हाल ही में सैफ अली खान ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की।

Soha Ali Khan के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनकी पत्नी और उनकी सोच काफी हद तक मिलती है। उन्होंने स्वीकार किया कि जीवन के पहले के रिश्तों में वह हमेशा इतने स्थिर या खुश नहीं रहे।

सैफ ने कहा, “रिश्तों में मैं हमेशा भाग्यशाली या बेहद खुश नहीं रहा, लेकिन आज मैं कई वजहों से खुश हूं। मेरी परिपक्वता और मेरी पार्टनर की समझदारी व दयालुता ने हमारे रिश्ते को मजबूत बनाया है।”

अभिनेता ने रिश्तों में भावनात्मक जरूरतों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी व्यक्ति भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकता है और यह काफी हद तक उसकी परवरिश और बचपन के अनुभवों पर निर्भर करता है। उन्होंने माना कि एक रिश्ते में साथी का सहयोग इन भावनात्मक चुनौतियों से निपटने में मदद करता है।

सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें रिश्ते में प्यार और केयर की जरूरत महसूस होती है। उनके अनुसार शादी सिर्फ दो लोगों का साथ रहना नहीं है, बल्कि उसमें आत्मीयता और गहरा भावनात्मक जुड़ाव होना भी जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के बाद रिश्तों में कई बदलाव आते हैं और कई कपल्स को इस दौर में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में आपसी समझ, बातचीत और सम्मान रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button