दुहार चौगान गांव से अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस में प्रसव, मां-बेटा दोनों सुरक्षित

अलवर जिले के थानागाजी के दुहार चौगान में एक महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस के ईएमटी अमीचंद गुर्जर और ड्राइवर मान सिंह ने कुशलतापूर्वक प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिन्हें बाद में थानागाजी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ईएमटी अमीचंद गुर्जर ने बताया कि वे शाम 5 बजे दुहार चौगान में राधा देवी के घर पहुंचे और प्रसूता को लेकर रवाना हुए। लगभग 7 मिनट बाद ही महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमीचंद ने यह भी बताया कि एम्बुलेंस में प्रसव के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले भी अलवर के थानागाजी में एक महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया था और दोनों ही मामलों में सामान्य प्रसव हुआ।





