जयपुर पुलिस ने किया खुलासा: त्योहार में मिल्क केक में मिलावट कर लोगों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी

जयपुर के खो–नागोरियान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही मिलावटी मिल्क केक फैक्ट्री पकड़ी। मौके पर 650 किलो तैयार केक नष्ट किया गया और 4000 किलो से अधिक कच्चा माल जब्त किया गया। फैक्ट्री में सूजी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और फिटकरी मिलाकर नकली केक तैयार किए जा रहे थे।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. वीपी शर्मा और सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दुकानदार इसे 250 रुपए किलो में खरीदकर 400 रुपए किलो तक बेचते थे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button