ITI पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, ECIL में मेरिट के आधार पर होगा चयन

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड में कुल 310 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।
इन ट्रेड में हैं पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 86
- फिटर – 87
- इलेक्ट्रीशियन – 50
- कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट – 41
- वेल्डर – 16
- टर्नर – 8
- रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक – 5
- मैकेनिस्ट – 2
- पेंटर – 2
- कारपेंटर – 2
- प्लंबर – 2
- डीजल मैकेनिक – 2
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से NCVT प्रमाणपत्र होना जरूरी है। भर्ती के लिए केवल तेलंगाना के सभी जिलों के निवासी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष, OBC के लिए अधिकतम 28 वर्ष और SC/ST के लिए अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। ITI के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की अंतिम तारीख: 11 अक्तूबर 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 22 से 24 अक्तूबर 2026
- चयनित उम्मीदवारों को सूचना: 28-29 अक्तूबर 2026
- अप्रेंटिसशिप शुरू: 2 नवंबर 2026
अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष होगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद ECIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।





