क्या फिर से मां बनने वाली हैं करीना कपूर? वायरल वीडियो के बाद उठे सवालों पर आया जवाब

करीना कपूर खान को लेकर सोशल मीडिया पर तीसरी बार मां बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। वीडियो में करीना का लुक देखकर लोगों ने सवाल किया कि क्या वह तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं?

क्या वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप?

वायरल वीडियो में करीना कपूर खान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ स्टाफ भी मौजूद था। करीना अपनी कार की ओर जाती दिखाई दीं और इस दौरान स्टाफ उन्हें छतरी से कवर करता नजर आया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या करीना के वीडियो में बेबी बंप नजर आ रहा है और क्या वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं।

करीना कपूर की टीम ने क्या कहा?

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बाद करीना कपूर की टीम ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में साफ किया कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें गलत हैं।

करीना की टीम के अनुसार, उनके लुक को लेकर की जा रही अटकलों की वजह पिज्जा, पास्ता, छुट्टियों का असर और कैमरा एंगल है। टीम की सफाई के बाद साफ हो गया कि करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर वायरल हो रही खबरें निराधार हैं।

बता दें कि करीना कपूर खान हाल ही में अपने पति सैफ अली खान के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी हैं।

Related Articles

Back to top button