रेलवे के इस PSU में जॉब का बड़ा अवसर, डिप्लोमा वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन; इतनी मिलेगी सैलेरी

नई दिल्ली;  भारतीय रेलवे के अधीन आने वाला नवरत्न पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) युवाओं के लिए नौकरी का अवसर लेकर आया है। RITES यानी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस ने सीनीयर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकली है। पात्र उम्मीदवार राइट्स लिमिटेड की इन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पर भर्ती आवेदन करने के लिए केवल 3 दिन बचे हैं।

राइट्स के इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 पदों पर बहाली की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक,अनारक्षित के 15 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 03 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग – गैर क्रीमी लेयर के 05 पद,अनुसूचित जाति के 04 पद,अनुसूचित जनजाति के 03 पद है। ऐसे कुल पदों की संख्या-30 है।

इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष (23 अगस्त, 2025 तक) होनी चाहिए। तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे। आवेदक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (AICTE/BTE मान्यता प्राप्त संस्थान से) होना चाहिए। इसके साथ ही डिप्लोमा के बाद कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए शुल्क भी देना होगा। इनमें सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन के लिए 300 रुपये और टैक्स देना होगा। जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ पीडब्लयूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये और टैक्स देना होगा। जिस किसी भी उम्मीदवार को चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 29,735 रुपये भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button