बहरोड़ के राज नगर जोहड़ में मरी मिली मछलियां, फैली दहशत

बहरोड़ कस्बे के हमिंदपुर रोड स्थित राज नगर के जोहड़ में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गई हैं। करीब 25 से 30 मछलियों की मौत से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है, जिससे लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है।

पहले भी हो चुकी है घटना

स्थानीय निवासी संजय कुमार, भूपेंद्र यादव, अशोक यादव और राजाराम ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जोहड़ में विभिन्न प्रजातियों की लगभग 30 मछलियां मृत मिली थीं। अब फिर से मछलियों के मरने की घटना ने स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर आशंका बढ़ा दी है।

महामारी का डर

वातावरण दूषित होने के कारण स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि क्षेत्र में महामारी फैल सकती है। मृत मछलियों से उठ रही दुर्गंध बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।

नागरिकों की अपील

नागरिकों ने नगर परिषद से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

  • मृत मछलियों को बाहर निकाला जाए
  • पानी में आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जाए
  • जोहड़ की नियमित साफ-सफाई और पानी की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button