विजय-रश्मिका की फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर फैंस एक्साइटेड, यूजर्स ने रखी खास मांग

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शादी के करीब एक महीने बाद दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म Ranbali की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म का रायलसीमा शेड्यूल पूरा हुआ, जिसके बाद सेट पर खास जश्न मनाया गया।

फिल्म की टीम ने इस मौके पर नए शादीशुदा जोड़े को सरप्राइज दिया। सेट पर केक काटकर और गुलदस्ते भेंट कर दोनों का स्वागत किया गया। मेकर्स ने इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि ‘रणबाली’ की टीम ने जश्न के जरिए इस कपल को शुभकामनाएं दीं।

मेकर्स के अनुसार, फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। शूटिंग के दौरान रायलसीमा क्षेत्र के लोगों ने भी इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया।

पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने फिल्म के टीजर को जल्द रिलीज करने की मांग की, वहीं कुछ ने विजय देवरकोंडा के लुक की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि वह लंबे समय बाद इस जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित है।

बता दें कि यह तीसरी बार है जब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों Geetha Govindam और Dear Comrade में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button