केरल चुनाव से पहले भाकपा नेता का दावा एलडीएफ तीसरी बार बनाएगी सरकार

केरल विधानसभा चुनाव से पहले भाकपा के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने सत्तारूढ़ एलडीएफ की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एलडीएफ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पद के चेहरे का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा।

विश्वम ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच चर्चा होगी और अंतिम निर्णय सबसे बड़ी पार्टी माकपा लेगी, क्योंकि एलडीएफ में उसका प्रमुख स्थान है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पिछले दस वर्षों से राज्य की सत्ता संभाल रहे हैं और चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है।

भाकपा नेता के इस बयान के साथ ही केरल की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button