महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने की प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध और अपहरण के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और भाजपा सरकार के पास झूठ और झूठे आंकड़ों के सिवा कुछ भी नहीं है।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति करती है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा और किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहे हैं। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं। प्रदेश में अवैध कारोबार, जमीनों पर कब्जा और गरीबों व दलितों के प्रति अन्याय बढ़ रहा है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जनता अब 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है और भाजपा सत्ता से हटेगी। सपा सरकार बनने पर ही प्रदेश में सुधार संभव है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी, बहन-बेटियों को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा, हर वर्ग को न्याय मिलेगा और नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button