आगरा पहुंचे सीएम योगी..अटलपुरम योजना लॉन्च कर दी सस्ते आवास की साैगात, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दाैरा

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मंडल स्तर की समीक्षा बैठक के लिए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच गए। यहां करीब 1 घंटे तक विभिन्न जिलों के विधान सभा व विधान परिषद सदस्यों और सांसदों के साथ व संबंधित जिलों से जुड़ी समस्याएं और मुद्दे पर चर्चा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम योजना की लॉन्चिंग की। करीब एक घंटे तक चलने वाली बैठक में मुख्यमंत्री विधायकों और मंत्रियों संग सियासी समीकरण की जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की।

पंचायत चुनाव से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है। सूत्रों कहना है की बैठक के दौरान कई विधायक अपने जिलों से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को दे सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। आगरा से पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ में भी इसी तरह की परीक्षा बैठक कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा और औरैया के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दाैरा किया। गाैरतलब है कि चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा के बाह में कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए। कई गांवों से संपर्क टूट गया। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button