अलवर में कार, स्कूटी और बाइक चोरी; अरावली विहार व कोतवाली क्षेत्र में दो मामले दर्ज

अलवर शहर में बीते तीन दिनों के भीतर वाहन चोरी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने बुधवार को तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना – टाटा अल्ट्रोज़ कार चोरी
8 नवंबर की रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एआरजी हाउसिंग सोसाइटी के पास एक व्यक्ति ने अपनी टाटा अल्ट्रोज़ एक्सई 1.5 डीज़ल (सफेद रंग) कार पार्क की। 9 नवंबर की सुबह जब वह दफ्तर पहुंचा तो कार गायब मिली। चोरी हुई कार संदीप सैनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

दूसरी घटना – महिला की स्कूटी पार
9 नवंबर की सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के कंपनी बाग के सामने एक महिला की हीरो डेस्टिनी (ग्रे रंग) स्कूटी चोरी हो गई। महिला कुछ देर के लिए स्कूटी खड़ी करके अंदर गई थीं, वापस लौटीं तो गाड़ी लापता थी। तलाश के बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी।

तीसरी घटना – मोटी डूंगरी मंदिर के पास बाइक चोरी
12 नवंबर की शाम करीब 8 बजे अरावली विहार थाना क्षेत्र के मोती डूंगरी मंदिर के पास एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक दर्शन करने अंदर गया था, लौटने पर वाहन गायब मिला।

तीनों मामलों में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। वाहन चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button