पीड़ित के खाते से लिंक बनाकर भाइयों ने निकाले 30 लाख, बुजुर्ग हुए शिकार

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शमशेर खान के खिलाफ उनके दो छोटे भाइयों ने धोखाधड़ी कर करीब 30 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी जमीन बेचकर बैंक खाते में रकम जमा करवाई थी।

छोटे भाई इस्लाम ने शमशेर के नाम से बैंक खाता खुलवाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक किया और एटीएम कार्ड बनवा लिया। इसके बाद उसने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 20 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं, दूसरे भाई ईसब ने बैंक से धोखाधड़ी कर लगभग 10 लाख रुपए निकाल लिए।

जब शमशेर को रकम की निकासी का पता चला, तो उन्होंने बैंक जाकर जांच की। बैंक कर्मचारियों ने एटीएम और चेक के जरिए पैसे निकाले जाने की पुष्टि की।

पीड़ित ने कोर्ट के जरिए उद्योग नगर थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button