जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान, भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा तो अंजाम भुगतेगा पाकिस्तान

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है। शनिवार को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।
सेना प्रमुख का यह बयान भारत की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि भारतीय सेना देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।
जनरल द्विवेदी के इस बयान को पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। हाल के दिनों में सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों और तनावपूर्ण माहौल के बीच सेना प्रमुख की टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है।





