देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, केसी वेणुगोपाल ने जिला अध्यक्षों संग बनाई रणनीति

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचे। उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका यह दौरा पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दौरे के पहले दिन केसी वेणुगोपाल ने जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके अलावा उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी संवाद किया। बैठकों में संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पेपर लीक मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ की प्रगति और संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button