नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी पुलिसकर्मियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी

अलवर में दो साल पहले 16 साल की नाबालिग से रेप और प्रताड़ना के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में जांच अधिकारी ने एफआर दर्ज की थी।

पीड़िता ने कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन (नाराजगी याचिका) दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने लोकेशन, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की। आरोपियों में से एक कॉन्स्टेबल पर रेप और दो पर छेड़छाड़ व प्रताड़ना का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के भाई को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।rt

Related Articles

Back to top button