अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं

Lucknow जिला कोर्ट के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। बुलडोजर से वकीलों के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में अधिवक्ता भड़क गए और पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने वकीलों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के दौरान करीब 240 चैंबर ढहा दिए, जिसके बाद वकीलों में नाराजगी फैल गई। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कार्रवाई को मनमाना बताते हुए विरोध जताया।

इस घटना को लेकर Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। उन्होंने कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए सरकार की आलोचना की।

Related Articles

Back to top button