हमले के बाद सुखबीर का बड़ा संदेश, न कभी डरा, न कभी डरूंगा. अकाली दल ने जताया संकल्प

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह न कभी डरे हैं और न आगे डरेंगे।

‘पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश’

सुखबीर बादल ने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब और देश की शांति भंग करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सुखबीर के मुताबिक, उन पर यह दूसरी बार हमला हुआ है, लेकिन इससे उनका हौसला कमजोर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब का भाईचारा उनके लिए सबसे अहम है और शिरोमणि अकाली दल पंजाब तथा पंथ की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके लिए प्रार्थना करने वाले लोगों का भी आभार जताया।

हमले में हाथ में लगी थी चोट

गुरुवार को नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस दौरान उनके हाथ में चोट लगी। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

सुखबीर बादल ने अपने बयान में गुरु साहिब का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें गुरु गोबिंद सिंह महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने दोहराया कि वह इस घटना से डरने वाले नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button