तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी: हादसे में गंभीर रूप से घायल था, इलाज दौरान दम तोड़ा

अलवर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 नवंबर को भूरासिद्ध रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा अरावली विहार थाना क्षेत्र में हुआ था।

मृतक की पहचान मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरुका गांव निवासी सोनू जांगिड़ (28) के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी के काम से अलवर आया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह लगातार उपचाराधीन था।

परिजनों के मुताबिक सोनू पांच बहनों का इकलौता भाई और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button