कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का बड़ा बयान , 2022 में भाजपा जा रही…

भाजपा के अबकी बार 60 के पार नारे के जवाब में आज कांग्रेस ने भी पलटवार किया। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा जा रही है और कांग्रेस 60प्लस विधायको की जीत के साथ सत्ता में आ रही है।

विधानसभा कांफ्रेंस हाल में मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने सीएम के चेहरे पर भी पार्टी के स्टैंड को साफ किया। कहा कि सीएम कोई भी हो सकता है। पार्टी हाईकमान चुनाव के बाद विधायको से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेगा।

दलित सीएम मामले पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। प्रीतम ने सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को भी कठघरे में किया। कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा था कि 100 दिन में लोकायुक्त का गठन किया जाएगा। लेकिन आज तक हुआ। प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पीड़ित है और सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button