30 अक्टूबर को देहरादून आ सकते है गृह मंत्री अमित शाह, शुरू हुई ये तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्टूबर को देहरादून आ सकते हैं। विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों को रफ्तार देने वह उत्तराखंड आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां पहले बन्नू स्कूल में उनका कार्यक्रम कराने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि यहां जगह की कमी के चलते अब दूसरे स्थान की तलाश की जा रही है। बता दें कि हाल में परेड ग्राउंड में निर्माण कार्य चल रहा है।

ऐसे में नया स्थान ढूंढने में दिक्कत हो रही है। गृहमंत्री यहां मुख्यमंत्री घसियारी योजना से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभी उनके दौरे की सूचना मिली है। स्पष्ट शेड्यूल अभी नहीं भेजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की चुनाव तैयारियों को रफ्तार देने उत्तराखंड आ रहे हैं। वे 30 अक्तूबर को संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। शाह को पहले 16 अक्तूबर को आना था।

लेकिन उनका यह कार्यक्रम टल गया था। उत्तराखंड में जनवरी 2022 में चुनाव आचार संहिता लागू होने की पूरी संभावना है। भाजपा हाईकमान इससे पहले प्रदेश में माहौल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। केंद्रीय मंत्री शाह प्रदेश संगठन, मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ ही मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि शाह का 30 अक्तूबर को आना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button