प्रिंस विलियम-कैथरीन के कंट्री हाउस में चोरी की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया अभियान

ब्रिटेन में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस कैथरीन के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित कंट्री हाउस में चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। दोनों पर चोरी के इरादे से घर में घुसने और प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है। घटना के समय शाही परिवार का कोई सदस्य आवास में मौजूद नहीं था। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाना है।

34 और 32 वर्षीय आरोपियों पर लगाए गए आरोप

नॉरफॉक पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय मिरगेन डोकू और 32 वर्षीय अरिलेन नदोसी के रूप में हुई है। दोनों पर चोरी के इरादे से आवास में प्रवेश करने और सुरक्षित घोषित क्षेत्र में बिना अनुमति घुसने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं।

सोमवार शाम मिली थी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना

पुलिस को सोमवार शाम इंग्लैंड के पूर्वी हिस्से में स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट के एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सैंड्रिंघम एस्टेट ब्रिटिश शाही परिवार की संपत्ति के तौर पर जाना जाता है।

कुत्तों, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से चलाया गया तलाशी अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खोजी कुत्तों, ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अब दोनों के खिलाफ चोरी के इरादे से घर में घुसने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप तय किए गए हैं।

घटना के समय शाही परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के समय प्रिंस विलियम, प्रिंसेस कैथरीन या शाही परिवार का कोई अन्य सदस्य संबंधित आवास में मौजूद नहीं था। मामले में अब कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ रही है और दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button