जहांगीर खान की पत्नी पर पुलिस का शिकंजा: समर्थकों संग थाने में घुसने का आरोप, गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को फालता थाना हमले के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सरीना बीबी पर 16 जून को समर्थकों की भीड़ जुटाकर फालता पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने, पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला कराने तथा हिरासत में बंद जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है। मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जहांगीर खान को 8 जून को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार उसकी सार्वजनिक परेड कराई, जिसमें वह कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखाई दिया। फालता विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार रहे जहांगीर पर अवैध वसूली, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों में कई FIR दर्ज हैं। पुलिस अब फालता थाना हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button