दुनिया को यहां फिल्में देखनी चाहिए, राज कपूर की बात फिर होगी याद; राजमंदिर के 50 साल पूरे

जयपुर का मशहूर राजमंदिर सिनेमा हॉल अपनी गोल्डन जुबली मनाने जा रहा है। एशिया के सबसे प्रतिष्ठित सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में शामिल राजमंदिर के 50 साल पूरे होने पर 1 जून को दर्शकों के लिए 5 सुपरहिट फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी।

राजमंदिर सिनेमा के मालिक सौरभ सुराणा ने बताया कि इस खास मौके पर ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘चुपके-चुपके’ जैसी क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें कुछ फिल्में राजमंदिर में एक साल से लेकर डेढ़ साल तक चली थीं।

सौरभ सुराणा ने कहा कि 50 साल पूरे होना जयपुरवासियों और सिनेमा प्रेमियों के प्यार का नतीजा है। दर्शकों को टिकट बुकमायशो और राजमंदिर बॉक्स ऑफिस से फ्री में बुक करनी होगी।

राजमंदिर अपनी शानदार वास्तुकला, झूमरों, लाइटिंग और खास इंटीरियर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सौरभ सुराणा ने बताया कि जब अभिनेता Raj Kapoor यहां आए थे, तब उन्होंने कहा था कि दुनिया को यहां से सीखना चाहिए कि फिल्म को प्रदर्शित कैसे किया जाता है।

Related Articles

Back to top button