रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन की भिड़ंत, पर्यटकों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया पूरा घटनाक्रम

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मंगलवार शाम रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब बाघिन रिद्धि और उसके शावक के बीच शिकार को लेकर खींचतान हो गई। जोन-4 स्थित मलिक तालाब के पास शावक पहले से एक शिकार पर कब्जा जमाए बैठा था। तभी बाघिन रिद्धि वहां पहुंची और शिकार अपने साथ ले जाने लगी।

शिकार बचाने के लिए शावक अपनी मां से भिड़ गया और कुछ देर तक दोनों के बीच खींचतान चलती रही। हालांकि, जैसे ही बाघिन रिद्धि आक्रामक हुई, शावक पीछे हट गया और बाघिन शिकार लेकर आगे बढ़ गई। यह पूरा घटनाक्रम सफारी पर आए पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह पूरी तरह प्राकृतिक व्यवहार है। बाघिन अपने शावकों को शिकार करना, भोजन की रक्षा करना और जंगल में जीवित रहने के गुर सिखाती है।

बाघिन रिद्धि रणथंभौर की चर्चित टाइगर T-124 है और वह मुख्य रूप से जोन-3 व जोन-4 में विचरण करती है। उसके दोनों शावकों की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button