युवाओं के लिए जॉब अलर्ट: JNU, एयरफोर्स और बिहार पुलिस में निकली भर्तियां

आज की सरकारी नौकरी में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), भारतीय वायुसेना और बिहार पुलिस में निकली भर्तियों की जानकारी है। JNU ने फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती निकाली है, जबकि एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के 22 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

JNU में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू और योग्यता के आधार पर होगा। प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम सैलरी 2.18 लाख रुपए प्रतिमाह तय की गई है।

भारतीय वायुसेना ने AFCAT 2026 के तहत 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। फ्लाइंग ऑफिसर की शुरुआती सैलरी 56,100 रुपए प्रतिमाह होगी।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने ASI (टेक्निकल) के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शामिल होगा। सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने भी 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई तय की गई है।

Related Articles

Back to top button