राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का प्रदर्शन: पुतला दहन के दौरान हंगामा

प्रदेश में एक तरफ ‘ईंधन बचाओ अभियान’ चल रहा है, वहीं दूसरी ओर बाड़मेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर पेट्रोल डाल लिया। राजधानी जयपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट मैच के दौरान ‘बैन-NTA’ का बैनर दिखाकर नीट पेपर लीक का विरोध जताया। वहीं मारवाड़ में जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षकों का ‘फूंकारा’ वाला किस्सा चर्चा में रहा। दूसरी ओर कान्स फिल्म फेस्टिवल में जयपुर की मॉडल रुचि गुर्जर ने घूंघट में रेड कारपेट पर पहुंचकर अनोखा संदेश दिया।
बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों की मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। बताया जा रहा है कि भाटी पेट्रोल की बोतल बैग में छिपाकर लाए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तुरंत बोतल छीनकर स्थिति संभाली। विधायक का कहना है कि वह मजदूरों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
जयपुर के SMS स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने ‘बैन-NTA’ का बैनर दिखाकर नीट पेपर लीक मामले में विरोध दर्ज कराया। शुरुआत में लोगों को ‘बंटा’ लिखा नजर आया, लेकिन बाद में समझ आया कि यह ‘Ban NTA’ का संदेश था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
मारवाड़ में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। भीषण गर्मी में गांव-गांव घूम रहे शिक्षकों ने ‘फूंकारा’ शब्द का मजेदार अनुभव साझा किया। स्थानीय भाषा में छांव में बैठकर ठंडा पानी पीने को ‘फूंकारा खाना’ कहा जाता है।
वहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल में जयपुर की मॉडल रुचि गुर्जर ने घूंघट पहनकर रेड कारपेट पर एंट्री की। उन्होंने इसे महिलाओं की आजादी और समाज में महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए खास संदेश देने की कोशिश बताई।





