न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 255 वैकेंसी, जानें कहां करें आवेदन

आज की सरकारी नौकरी में युवाओं के लिए बैंकिंग, रिफाइनरी और न्यूक्लियर सेक्टर में नौकरी पाने का शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL), न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।
SBI ने 821 पदों पर रिटायर्ड अधिकारियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा। अधिकतम आयु सीमा 63 साल तय की गई है।
वहीं, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर और अन्य पदों पर 129 वैकेंसी निकाली हैं। चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे। उम्मीदवार hrrl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.80 लाख रुपए तक मासिक सैलरी मिलेगी।
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने कुडनकुलम प्रोजेक्ट के लिए 255 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें प्लांट ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर समेत कई पद शामिल हैं। आवेदन npc il.nic.in पर किए जा सकते हैं।
इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई तय की गई है। चयन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा।





