अलवरवासियों को बड़ी सौगात, शहर और आसपास के रूटों पर चलेंगी ई-बसें

लवर में जून आखिर तक शुरू होगी ई-बस सेवा, 9 रूटों पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत अलवर शहर में जून माह के आखिर तक 9 मार्गों पर 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। ई-बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपए रखा गया है, जबकि बसों के संचालन का समय कमेटी तय करेगी। योजना शुरू होने से शहरवासियों को सस्ती, आरामदायक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

ई-बस सेवा के लिए ग्राम बहाला में 1085.30 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। यहां वर्कशॉप, जीएसएस, पानी की टंकी और गार्ड रूम का काम पूरा हो चुका है, जबकि प्रशासनिक भवन का निर्माण जारी है। मुख्य सड़क से बस स्टैंड तक सड़क निर्माण कार्य अभी बाकी है।

बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है। एक बस करीब 2 घंटे में चार्ज होगी और एक बार चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर तक चलेगी।

नगर निगम ने बस संचालन के लिए स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विभिन्न पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 18 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। चयनित कर्मचारियों की नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए की जाएगी।

इन रूटों पर चलेगी ई-बसें
• सूर्य नगर-60 फीट रोड-हनुमान सर्किल
• हनुमान सर्किल-शिवाजी पार्क-दादर
• बगड़ तिराहा-नंगली सर्किल-प्रतापबंध
• सूर्य नगर मोड़-जेल चौराहा-चिकानी
• सूर्य नगर-सामौला चौक-कालीमोरी-उमरैण
• लोहिया तिबारा-बख्तल चौकी-हनुमान सर्किल
• हनुमान सर्किल-भगत सिंह सर्किल-दादर
• हनुमान सर्किल-काला कुआं-उमरैण
• सूर्य नगर-ईटाराणा

Related Articles

Back to top button