नीट परीक्षा घोटाले में एक और मास्टरमाइंड पकड़ी गई, जांच एजेंसियों का बड़ा एक्शन

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने मामले की एक और कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुणे की बॉटनी की अध्यापिका बताई जा रही है, जिसे दिल्ली से पकड़ा गया।
सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार शिक्षिका पर पेपर लीक साजिश में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। एजेंसी अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरे षड्यंत्र की जानकारी जुटाने में लगी है।
नीट पेपर लीक मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच जांच एजेंसियां देशभर में जुड़े लिंक खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।





