राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, फिलहाल राहत; 18 मई के बाद फिर सताएगी गर्मी

राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच लोगों को फिलहाल राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। जयपुर समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर समेत पश्चिमी जिलों में भी गर्मी का असर कुछ कम देखने को मिला।

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 मई से पश्चिमी राजस्थान में तापमान फिर बढ़ सकता है। कई इलाकों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button