यूपी में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, CFO कॉन्क्लेव में उद्योग जगत ने सराहा विकास मॉडल

CFO Conclave में उत्तर प्रदेश के बदलते औद्योगिक और निवेश माहौल की देशभर के कॉर्पोरेट जगत ने सराहना की। राजधानी लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में देश की बड़ी कंपनियों के 175 से अधिक CFO और CXO शामिल हुए।

कॉन्क्लेव में प्रमुख सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव Alok Kumar ने प्रदेश में हो रहे बड़े पैमाने के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, निवेश संवर्धन और नीति सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, उद्योग अनुकूल नीतियों और डिजिटल इकोसिस्टम के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रस्तावित लखनऊ एआई सिटी, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और पारदर्शी नीतियों की सराहना की।

कॉर्पोरेट अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं, बल्कि निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। वहीं सरकार ने निवेशकों को हर संभव सहयोग और तेज प्रक्रिया का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button