कूलर में करंट से 10 साल के बच्चे की मौत:माता-पिता काम पर गए थे, बहन के चिल्लाने पर पड़ोसी हॉस्पिटल लेकर गए

अलवर शहर में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे और घर में बच्चा अपनी बहन के साथ अकेला था। बहन के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शहर के खदाना मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 10 वर्षीय अंश के रूप में हुई है। बच्चे के पिता ने बताया कि वह रंग-पेंट का काम करते हैं और उनकी पत्नी भी मजदूरी पर गई हुई थीं। घर में अंश और उसकी बहन अकेले थे। इसी दौरान कूलर चलाते समय अंश को करंट लग गया।

बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि अंश को करंट लग गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर बेटे की मौत की जानकारी मिली।

Related Articles

Back to top button