ट्रोलिंग के बीच सोना मोहापात्रा ने किया आलिया भट्ट का बचाव, दर्शकों पर साधा निशाना

दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट की होस्टिंग और मोनोलॉग को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने उनकी तुलना को-होस्ट जाकिर खान से भी की।
इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सोना मोहापात्रा ने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि यह एक लाइव शो था, जहां न रीटेक होता है और न ही एडिटिंग की सुविधा। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच पर परफॉर्म करना आसान नहीं होता और आलिया ने कोशिश की, जो अपने आप में बड़ी बात है।
सोना ने बॉलीवुड ऑडियंस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लाइव शो में दर्शकों की भूमिका भी अहम होती है, लेकिन बॉलीवुड की ऑडियंस अक्सर ‘डेड’ रहती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बड़े-बड़े इवेंट्स में भी दर्शकों का रिस्पॉन्स ठंडा रहता है।
इसके अलावा, जाकिर खान से तुलना पर भी सोना ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जाकिर एक प्रोफेशनल स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, इसलिए उनकी तुलना आलिया भट्ट से करना सही नहीं है।
अंत में सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड से अपील की कि वह खुलकर हंसना और कलाकारों को सपोर्ट करना सीखे, क्योंकि इससे किसी का नुकसान नहीं होगा।





