फिल्म को लेकर विवाद तेज, Rahul Gandhi के बयान पर Manoj Tiwari की पत्नी का जवाब

फिल्म The Kerala Story 2 रिलीज से पहले और बाद में भी विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने इस फिल्म को लेकर तंज कसा, जिसके बाद इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बहुत कम लोग ‘द केरल स्टोरी 2’ देख रहे हैं। उनका कहना था कि इससे यह साबित होता है कि देश के अधिकांश लोग केरल की संस्कृति और परंपराओं को समझते हैं और उसकी सराहना करते हैं।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्मों, टीवी और मीडिया को कई बार लोगों को बदनाम करने, समुदायों को बांटने और समाज में विभाजन पैदा करने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं, भाजपा सांसद Manoj Tiwari की पत्नी Surabhi Tiwari ने फिल्म का समर्थन किया है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है।

सुरभि तिवारी ने कहा, “लोग घर बैठकर राय न बनाएं, बल्कि बाहर आकर फिल्म देखें। अगर आप इससे जुड़े दस्तावेज, केस और खबरें देखेंगे तो समझ पाएंगे कि यह प्रोपेगेंडा है या समाज की सच्चाई दिखाने वाली फिल्म।”

बता दें कि फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। निर्देशक Kamakhiya Narayan Singh की इस फिल्म में कथित धर्म परिवर्तन और रिश्तों में धोखे की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में Ulka Gupta, Aishwarya Ojha और Aditi Bhatia मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं।

फिल्म को लेकर जारी बयानबाजी के बीच यह मुद्दा अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button