एक्शन और रहस्य से भरपूर ‘सेयोन’ का टीजर आया सामने, फैंस में बढ़ा उत्साह

अभिनेता शिवकार्तिकेयन के 41वें जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘सेयोन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन की इस फिल्म का निर्माण कमल हासन की कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल कर रही है। टीजर में शिवकार्तिकेयन एक शक्तिशाली और रहस्यमयी किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे लोग भगवान विरुमंडी कहकर पुकारते हैं।

टीजर की शुरुआत एक गांव के मंदिर उत्सव के दौरान हुए विवाद की जांच से होती है, जहां पुलिस एक अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही होती है। जैसे ही शिवकार्तिकेयन का किरदार सामने आता है, लोग उनके पैर छूकर सम्मान जताते हैं और माहौल अचानक तीव्र एक्शन में बदल जाता है। इससे फिल्म की कहानी में रहस्य, आस्था और संघर्ष के तत्वों की झलक मिलती है।

फिल्म का संबंध कमल हासन की 2004 की चर्चित फिल्म ‘विरुमंडी’ के संदर्भ से भी जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिवकार्तिकेयन का किरदार पहले सेना में था और बाद में गांव के संघर्ष से जुड़ जाता है। फिल्म में संगीत संतोष नारायणन ने दिया है।

Related Articles

Back to top button