संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं मृणाल ठाकुर, धुरंधर फेम आदित्य धर से जुड़ी कहानी शेयर

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्मी इंडस्ट्री में अपने 15 साल से ज्यादा के सफर को याद करते हुए मृणाल ने हालिया इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत से ही वह बेबाक रही हैं और जिन निर्देशकों का काम उन्हें पसंद आता है, उनके साथ काम करने की इच्छा खुलकर जाहिर करती हैं।
मृणाल ने कहा कि उन्होंने निर्देशक रवि उदयवार की फिल्म ‘मॉम’ देखने के बाद उनसे खुद संपर्क कर साथ काम करने की इच्छा जताई थी। यही नहीं, इससे पहले वह ‘धुरंधर’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर से भी काम मांगने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्हें इंडस्ट्री में मौके आसानी से नहीं मिलते और उन्हें लगातार प्रयास करना पड़ता है ताकि निर्देशक उन्हें याद रखें।
मृणाल के मुताबिक, वह आज जिस मुकाम पर हैं, वह उनके साहस और लगातार कोशिशों का नतीजा है। उनकी अगली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मृणाल के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।





