भारत में मौसम ने बदला मिज़ाज, कई राज्यों में तेज बारिश और ठंड का अलर्ट

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुमांजी 3’ की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। ‘द रॉक’ के नाम से मशहूर ड्वेन ने फिल्म के सेट से खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि उनके सह-कलाकार डैनी डेविटो की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है। उन्होंने पोस्ट में डैनी और केविन हार्ट के साथ काम करने के अनुभव को सम्मानजनक और यादगार बताया।

यह फिल्म ‘जुमांजी’ रीबूट सीरीज की तीसरी कड़ी है, जिसमें ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक, करेन गिलन और निक जोनस एक बार फिर अपने पुराने अवतारों में नजर आएंगे। डैनी डेविटो स्पेंसर के दादा एडी गिलपिन की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जेक कासडन ने किया है, जबकि अन्य कलाकारों में राइस डार्बी, मारिन हिंकल, लैमोर्न मॉरिस और बेबे न्यूविर्थ शामिल हैं।

फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में लॉस एंजिल्स में शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कहानी नई दिशा ले सकती है और किरदार गेम की दुनिया से वास्तविक दुनिया में लौटते दिख सकते हैं। ‘जुमांजी 3’ क्रिसमस सीजन में 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button