मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर रिलीज, टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद।

अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने व्लॉग ‘प्यार दोस्ती है’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ा एक भावुक और दर्दनाक अनुभव साझा किया। अर्चना ने बताया कि शादी के चार साल के भीतर ही उन्होंने कंसीव कर लिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका मिसकैरेज हो गया।
अर्चना ने कहा कि वह उस समय एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और प्रेग्नेंसी को सस्टेन नहीं कर पाईं। उन्होंने बताया, “मैं बच्चे चाहती थी, लेकिन मिसकैरेज के बाद मैं अंदर तक टूट गई थी।” अर्चना के मुताबिक, यह उनके जीवन का बेहद मुश्किल दौर था।
इस बातचीत में उनके पति परमीत सेठी ने भी अपनी गलती स्वीकार की। परमीत ने माना कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह काफी लापरवाह रहे। उन्होंने कहा कि अर्चना का दर्द देखकर उन्हें लगा था कि उन्हें बच्चों की जरूरत नहीं है और उनका रिश्ता अपने आप में पूरा है।
अर्चना ने बताया कि वह परमीत की इस सोच से सहमत नहीं थीं। उनका कहना था कि बच्चा किसी तीसरे की तरह नहीं, बल्कि उनके रिश्ते का ही हिस्सा होता। अर्चना ने यह भी साझा किया कि उस समय परमीत उनकी मां बनने की इच्छा को पूरी तरह समझ नहीं पा रहे थे।
पहला बच्चा खोने के बाद अर्चना दोबारा प्रेग्नेंट हुईं। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह 34 साल की थीं और उन्हें डर था कि कहीं वह मां न बन पाएं। अर्चना ने यह भी कहा कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें बेड रेस्ट की जरूरत थी, लेकिन तब भी परमीत ने उन्हें पूरा सपोर्ट नहीं किया। बाद में परमीत ने इस बात को स्वीकार करते हुए इसे अपनी बड़ी गलती बताया।
अर्चना का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनके साहस और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।





