मुख्यमंत्री बोले: बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों पर विशेष फोकस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना साफ तौर पर दिखाई देती है।

सीएम योगी ने कहा कि रेल कॉरिडोर, आयुष और हेल्थ सेक्टर में महिलाओं को केंद्र में रखकर दिया गया जोर सराहनीय है। उन्होंने छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण जैसे प्रावधानों को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर सेक्टर में नए अवसर सृजित करने का प्रयास इस बजट में नजर आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आम नागरिक के जीवन को अधिक सहज और सरल बनाने में सहायक होगा तथा अर्थव्यवस्था को गति देगा। उन्होंने बताया कि युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, अन्नदाता किसानों और आम नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

सीएम योगी ने अप्रैल से इनकम टैक्स एक्ट के सरलीकरण और आईटीआर भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने के फैसले का भी स्वागत किया और इसे करदाताओं के हित में एक सकारात्मक कदम बताया।

Related Articles

Back to top button