बजट में आम जनता के लिए राहत और विकास योजनाओं की उम्मीद

विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय और विधान परिषद सचिवालय की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विधानमंडल सत्र आहूत किया गया है।

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राज्यपाल का अभिभाषण बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। अपने संबोधन में वह राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत करेंगी।

इसके बाद सदन में बजट पेश करने और उस पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा।

पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बजट में सरकार की ओर से कई लोकलुभावन योजनाओं और बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button