मोबाइल स्नैचिंग केस का खुलासा, डिलीवरी बॉय से लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर फरार हुए दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा जा चुका था। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मोबाइल लूट की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स के पास एक डिलीवरी बॉय से दो बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी कपिल उर्फ रणथंबा उर्फ जगदंबा, निवासी स्कीम नंबर-4 को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। पूछताछ में अन्य वारदातों से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कोतवाली थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मोबाइल स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। ऐसे अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button