उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन बहन-बेटियों और माताओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। महिला अपराध को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।
पुलिस बेलगाम, अपराधियों को संरक्षण
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जनपद गोरखपुर हो या प्रदेश का कोई अन्य जिला, अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊपर से नीचे तक नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जुमला ऐसा लगता है जैसे कहीं नशे में पड़ा हो। अपराधी और माफिया बेखौफ होकर अवैध और जहरीले कारोबार चला रहे हैं, जिन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
भ्रष्टाचार चरम पर, पुलिस बनी मूक दर्शक
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बनकर प्रदेश में बढ़ते अपराधों को देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेल रही है। इस शासन में न महिलाएं सुरक्षित हैं, न युवा और न ही व्यापारी।
साधु-संतों के सम्मान का मुद्दा भी उठाया
अखिलेश यादव ने कहा कि किसी एक व्यक्ति की सत्ता का अहंकार सच्चे साधु-संतों के सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंभ और माघ मेले जैसी सदियों पुरानी परंपराओं का भाजपा सरकार में अपमान हो रहा है। पहले इन आयोजनों के लिए अधिकारी साधु-संतों का आशीर्वाद लेते थे, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि धर्मार्थ कार्यों के लिए भी साधु-संतों को अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह न केवल साधु-संतों का बल्कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का भी अपमान है।





